शायरी जोक्स | Shayari Jokes in Hindi

इस पोस्ट में आपको नये नये शायरी जोक्स (Shayari Jokes) मिलेंगे जिसको आप अपने दोस्तों के साथ फेसबुक और व्हाट्सऐप पर शेयर कर सकते हैं. यह जोक्स दो लाइन में इतने ख़ूबसूरत तरीके से लिखे गये हैं जिन्हें पढ़कर आप खुश हो जायेंगे . अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें।


जब होता है तुम्हारा दीदार,

दिल धड़कता है बार-बार,

आदत से मजबूर हो तुम,

न जाने कब मांग लो उधार।

महंगाई के दौर में करना पड़ता हैं

अपने खर्चो पर काबू,

इक चुटकी सिन्दूर की कीमत

तुम क्या जानो रमेश बाबू.

जवानी के दिन चमकीले हो गए,

हुस्न के तेवर भी नुकीले हो गए,

हम इंतज़ार करने में रह गए यारो,

और उधर उनके हाथ पीले हो गए

मजनू से प्यार करके लैला की किस्मत जाग गई,

मजनू ने इतना प्रेम पत्र दिया, कि

लैला “पोस्टमैन” के साथ भाग गई.

सोचता हूँ कंजूसों का एक डिपार्टमेंट बनाऊ,

चेयरमैन की कुर्सी पर आपको बिठाऊ,

दुनिया से आप को चंदा दिलवाऊ,

ताकि आप से कुछ मैसेज्स तो ले पाऊ..!!

बहुत खूबसूरत हो तुम फूल की तरह,

खुद को दुनिया की नजर से बचाया करो,

सिर्फ आँखों में काजल ही काफी नहीं, गले में निम्बू मिर्ची भी लटकाया करो।

फ़ोन के रिश्ते भी अजीब होते हैं,

बैलेंस रखकर भी लोग गरीब होते हैं,

खुद तो मैसेज करते नहीं,

मुफ्त के मैसेज पढ़ने के शौक़ीन होते हैं..!!

न तू छत पे आती न मैं दीवाना होता,

न तू पत्थर मारती न मैं काना होता।

मेरे प्यार को बेवफाई का इनाम दे गई,

मेरे दिल को अपनी यादों का पैगाम दे गई,

मैंने कहा मेरे दिल में दर्द है तेरे बिना,

तो वो जाते-जाते “झंडूबाम” दे गई।

जब जब घिरे बादल तेरी याद आई,

जब झूम के बरसा सावन तेरी याद आई,

और जब जब मैं भीगा मुझे तेरी याद आई,

मेरे भाई तूने मेरी छतरी करूं नहीं लौटाई..!!

अपनी सूरत का कभी तो दीदार दे

तड़प रहा हूँ अब और न इंतज़ार दे,

अपनी आवाज नहीं सुनानी तो मत सुना, कम से कम एक मिस काल ही मार दे..!!

ज़िन्दगी में सदा मुस्कराते रहो,

फासले कम करो दिल से दिल मिलाते रहो,

दर्द कैसा भी हो कोई ग़म न करो,

आयोडेक्स खरीदो और लगाते रहो..

जिनको हम चुनते हैं वो ही हमें धुनते हैं,

चाहे बीवी हो या नेता दोनों कहाँ सुनते हैं..!!

कदम -कदम पर हवा की आहट का ध्यान रखना,

मुश्किल समय में भी इस दोस्त को याद रखना,

हमारी यादों की खुशबू जरूर आएगी,

तुम बस अपनी नाक साफ़ रखना..!!

तुम्हारी शायरी बड़ी है फाइरी,

तुम्हारी शायरी बड़ी है फाइरी,

दिल करता है जल जाये

तुम्हारी शायरी वाली डायरी..!!

तेरे इश्क ने सरकारी दफ्तर बना दिया दिल को,

न कोई काम करता है न कोई बात सुनता है।

वह इश्क़ की राहों में क्या कमाल करती है,

लिखती है आई लव यू और सेंड तो आल करती है।

लैला की शादी में एक लफड़ा हो गया,

मजनू इतना नाचा कि लँगड़ा हो गया..!!

मैंने चाहा तुझे अबला समझ कर,

तेरे बाप ने पीट दिया मुझे तबला समझ कर..!!

नींद आती है तो एक ख्वाब आता है,

ख्वाब में इक लड़की आती है,

और पीछे उसका बाप आता है,

फिर क्या फिर ना नींद आती है ना ख्वाब आता है..!!

ए सुनामी जरुरत नहीं तेरी,

इन खौफ़नाक लहरों की,

जिंदगी में खौफ़ लाने के लिए,

तो घरवाली ही काफी है..!!

एक शराबी की दास्तां सोच रहा हूँ दारू छोड़ दूं,

पर किसके सहारे छोडू सभी कमीने है साले पी जायंगे..!!

पानी में विस्की मिलाओ तो नशा चढ़ता है,

पानी में रम मिलाओ तो नशा चढ़ता है,

और पानी में ब्रेंड़ी मिलाओ तो नशा चढ़ता है,

साला पानी में ही कुछ गड़बड़ है..!!

दिल दो किसी एक को वो भी किसी नेक को,

जब तक मिल ना जाए कोई ट्राई करते रहो हर एक को..!!

दोस्तो हम उन्हें मुड़ मुड़कर देखते रहे,

और वो हमें मुड़-मुड़ कर देखते रहे,

वो हमें हम उन्हें, वो हमें हम उन्हें,

क्योंकि परीक्षा में न उन्हें कुछ आता था न हमे..!!

मेरी प्रेम कहानी का क्या अजीब एंडिंग था,

मेरी प्रेम कहानी का क्या अजीब एंडिंग था,

मैंने प्रोपोज़ किआ SMS से,

कमबख्त वह उसकी शादी तक पेंडिंग था..!!

दिल का दर्द दिल तोड़ने वाला क्या जाने,

प्यार के रिवाजों को ये ज़माना क्या जाने,

होती है कितनी तकलीफ लड़की पटाने में,

ये घर बैठा उसका बाप क्या जाने..!!

किस-किस का नाम लें अपनी बरबादी में,

बहुत लोग आये थे दुआयेँ देने शादी मेँ..!!

कितना बेबस है इंसान किस्मत के आगे,

हर सपना टूट जाता है हकीकत के आगे,

जिसने कभी हाथ न फेलाया हो,

वो भी हाथ फेलता है गोलगप्पे वाले के आगे..!!

फूल बिना खुशबू बेकार,

चाँद बिना चांदनी बेकार,

प्यार बिना ज़िन्दगी बेकार,

मेरे एस एम् एस बिना तुम्हारा मोबाइल बेकार..!!

आप दिल पर न मेरे यूँ वार कीजिये,

छोड़ो ये नफरत थोड़ा प्यार कीजिये,

करवा देंगे हम आपकी अच्छी जगह शादी,

तब तक हमारे साथ आँखें चार कीजिये..!!

तेरे चेहरे पर उदासी आँखों में नमी है,

तेरे चेहरे पर उदासी आँखों में नमी है,

टाटा नमक इस्तेमाल करो,

क्योंकि तुम में आयोडीन की कमी है..!!

आपकी बातों पे दिल हारूं,

आपकी सूरत पे जान वारूं,

जिस नहीं आता आपका कोई सन्देश,

दिल करता है आपके गाल पर दो तमाचे मारूं..!!

शराब बनी तो मैखाने बने,

हुस्न बना तो दीवाने बने,

कुछ तो बात है आप में,

यूंही नहीं हम पागल खाने में..!!

आपने दिल का हाल बताना छोड़ दिया,

हमने भी गहराई में जाना छोड़ दिया,

होली से पहले ही आपने,

सुबह नहाना छोड़ दिया..!!

हर गम को पाला नही जाता,

काँच की चीज़ों को उछाला नही जाता,

कुछ करना है तो मेहनत करो,

हर बात को आल इज वेल कहकर टाला नही जाता..!!

डाली ने डाली पर नज़र डाली,

किसी ने इस पर डाली किसी ने उस पर डाली,

हमने जिसपर नज़र डाली,

उसके बाप ने उसकी शादी कहीं और कर डाली..!!

उसने हाथों पर मेहंदी लगा रखी थी,

हमने भी अपनी बारात सजा रखी थी,

क्यूंकि हमें मालूम था वो बेवफा निकलेगी,

इसलिए हमने भी उसकी सहेली पटा रखी थी..!!


बेवफा तुम हो तो वफादार हम भी नहीं,

बेशर्म तुम हो तो शर्मदार हम भी नहीं,

प्यार के इस मोड़ पर आकर कहती हो,

शादी शुदा हो तो कुंवारे हम भी नही..!!

————————————————–

तारीफ के काबिल हम कहाँ,

चर्चा तो आपकी चलती है,

सब कुछ तो है आपके पास,

बस सींग और पूंछ की कमी खलती है..!!

————————————————–

आसमान में काली घटा छाई है,

आज फिर गर्लफ्रेंड से मार खाई है,

मगर मेरी गलती नहीं है दोस्तो,

पड़ोस वाली लड़की आज मिनी स्कर्ट पहनकर आई है..!!

————————————————–

जब कोई ज़िन्दगी में बहुत ख़ास बन जाए,

उसके बारे में सोचना ही उसका एहसास बन जाए,

तो मांग लेना खुदा से उसे जिंदगी भर के लिए,

इस से पहले की उसकी माँ किसी और की सास बन जाए..!!

————————————————–

जिनके घर शीशे के होते हैं,

वो तो कहीं पर भी बैठ कर दाढ़ी बना लेते हैं..!!

————————————————–

वो तुम्हें Dp दिखाकर गुमराह करेगी,

मगर तुम आधार कार्ड पर अड़े रहना..!!

————————————————–

ए खूबसूरत हसीना,

तू सिर्फ सवाल नहीं एक पहेली है,

और जिसपे हम लाइन मारते हैं,

वो तू नहीं तेरी सहेली है..!!

————————————————–

मेरी गैरत को क्या ललकारेगा जमाना,

A फॉर एप्पल B फॉर बनाना..!!

————————————————–

कितना शरीफ शख्श है पत्नी पे फ़िदा है,

उस पे ये कमाल है कि अपनी पे फ़िदा है..!!

————————————————–

तेरे ग़म में तड़प कर मर जायेंगे,

मर गए तो तेरा नाम ले जायेंगे,

रिश्वत देकर तुझे भी बुलायेंगे,

तुम ऊपर आओगे तो साथ बैठकर कुरकुरे खायेंगे..!!

————————————————–

खिड़की से झाँक के देखा तो रास्ते में कोई नहीं था,

खिड़की से झाँक के देखा तो रास्ते में कोई नहीं था,

वाह वाह फिर रास्ते में जा कर देखा,

तो खिड़की पर कोई नहीं था..!!

————————————————–

जब दरवाजा खोलने गये तो चेहरे पर हसी थी,

दरवाजा खोला तो आँखों में आँसू दिल में बेबसी थी,

ज्यादा मत सोच पगले,

मेरी ऊँगली दरवाजे में फंसी थी..!!

————————————————–

दोस्ती बुरी हो तो होने उसे मत दो,

अगर हो गयी तो उसे खोने मत दो,

और अगर दोस्त हो सबसे प्यारा तो,

उसे चैन की नींद सोने मत दो..!!

————————————————–

रंग और नूर से भरी शाम हो आपकी,

चाँद सितारों से ज्यादा शान हो आपकी,

इस ज़िन्दगी में बस एक ही आरजू है हमारी,

कि बंदर से ऊँची छलांग हो आपकी..!!

————————————————–

चाँद को तोड़ दूंगा… सूरज को फोड़ दूंगा,

तू एक बार हाँ कर दे पहले वाली को छोड़ दूंगा।

अर्ज़ किया है… कि बहार आने से पहले खिज़ां आ गई,

और फूल खिलने से पहले बकरी खा गई..!!

————————————————–

मीठी मीठी यादों को पलकों पे सजा लेना,

साथ गुज़रे लम्हों को दिल में बसा लेना,

मैं तो बरसों का प्यासा हूँ, फराज़,

बिजली आ जाये तो याद से मोटर चला देना..!!

————————————————–

————————————————–

आशिक पागल हो जाते हैं प्यार में,

बाकी कसर पूरी हो जाती है इंतज़ार में,

मगर ये दिलरुबा नहीं समझती,

वो तो पानी-पूरी खाती फिरती है बाजार में..!!

————————————————–

इश्क को दर्द-ए-सर कहने वाले सुन,

हमने भी ये दर्द अपने सर ले लिया,

हमारी निगाहों से बचकर वो कहा जायेंगे,

क्योंकि अब हमने उनके मोहल्ले में ही घर ले लिया..!!

————————————————–

वो दिन दिन नही, वो रात रात नही,

वो पल पल नही, जिस पल आपकी बात नही,

आपकी यादों से मौत हमे अलग कर सके,

मौत की भी इतनी औकात नही..!!

————————————————–

आदमी कभी भी इतना झूठा नहीं होता,

अगर औरतें इतने सवाल न करती..!!

————————————————–

जितने भी लड़के लगाते हैं तेरी गली की गेरियां,

मुहं पर थूक जाएँ अगर देख ले तेरी फटी हुई एड़ियाँ..!!

————————————————–

मेरी ख़ुशी के लम्हे इस कदर मुख़्तसर हैं फ़राज़,

अभी मुजरा शुरू ही हुआ था के छापा पड़ गया..!!

————————————————–

वो आज भी हमें देख कर मुस्कुराते हैं,

वो आज भी हमें देख कर मुस्कुराते हैं,

ये तो उनके बच्चे ही कम्बख्त हैं,

जो हमें मामा-मामा बुलाते है..!!

————————————————–

जब तिरछी नजरों से उन्होंने हमको देखा तो हम मदहोश हो गए,

जब पता लगा उनकी नज़रें ही तिरछी हैं तो हम बेहोश हो गए..!!

————————————————–

Best Funny Shayari in Hindi

कैसे मुमकिन था किसी डॉक्टर से इलाज करना

अरे दोस्त इश्क का रोग था,

मम्मी के चप्पल से ही आराम आया..!!

————————————————–

जिस तरह से पेड़ काटे जा रहे हैं वो दिन ज्यादा दूर नही,

जब हरियाली के नाम पर सिर्फ लड़कियां रह जायेगीं..!!

————————————————–

प्यार-मोहब्बत की बस इतनी सी कहानी है,

इक टूटी हुई कश्ती और ठहरा हुआ पानी है,

इक फूल जो किताबों में कहीं दम तोड़ चुका है,

कुछ याद नहीं आता किसकी निशानी है..!!

————————————————–

दिलों तमन्ना है कि मैं भी अपनी पलकों पे बैठाऊँ तुझको,

बस तू अपना वजन कम करले तो मेरा काम आसान हो जाए..!!

————————————————–

किसी से दिल लगाने से अच्छा है,

घर में झाड़ु पोछा लगा लो,

कम से कम मम्मी तो खुश हो जाएँगी..!!

————————————————–

समुन्दर से कह दो अपनी लहरों को समेट के रखे,

ज़िन्दगी में तूफान लाने के लिए घरवाली ही काफी है..!!

————————————————–

लोग रोज नसें काटते हैं,

प्यार साबित करने के लिये,

पर कोई सूई भी नही चुभने देता,

रक्तदान करने के लिये

————————————————–

धन से बेशक गरीब रहो पर दिल से रहना धनवान,

अक्सर झोपडी पे लिखा होता है सुस्वागतम,

और महल वाले लिखते है कुत्ते से सावधान..!!

————————————————–

मेरे इश्क की बोलिंग ने उसके दिल की विकेट बहुत उम्दा तरीके से गिराई,

तकदीर ऐसी हमारी अंपायर उसका बाप निकला जिसने ऊँगली नहीं उठाई..!!

————————————————–

आंसू टपक पड़े बेरोजगार के उस एहसास पर ग़ालिब,

कि आंसू टपक पड़े बेरोजगार के उस एहसास पर ग़ालिब

जब माँ ने कहा बेटा खाली बैठा है जा मटर ही छील ले..!!

————————————————–

ए दोस्त मत कर इन हसीनाओं से मोहब्बत,

वह आँखों और बातों से वार करती हैं,

मैंने तेरी वाली की आँखों में देखा है,

वो मुझसे भी प्यार करती है..!!

————————————————–

हम हो गए तुम्हारे तुम्हें सोचने के बाद,

अब न देखेंगे किसी को तुम्हें देखने के बाद,

दुनिया छोड़ देंगे तुम्हें छोड़ने के बाद,

खुदा माफ़ करे इतने झूठ बोलने के बाद..!!

————————————————–

शाम होते ही ये दिल उदास होता है,

टूटे ख्वाबों के सिवा कुछ न पास होता है,

तुम्हरी याद ऐसे वक़्त बहुत आती है,

जब कोई बन्दर आस-पास होता है..!!

————————————————–

मीठा शहद बनाने वाली मधुमक्खी भी डंख मारने से नहीं चुकती,

इसलिए होंशियार रहें बहुत मीठा बोलने वाले भी हनी नहीं हानि दे सकते है..!!

————————————————–

शादी करनी थी पर किस्मत खुलती नहीं,

ताज बनाना था पर मुमताज मिलती नहीं,

एक दिन किस्मत खुली और शादी हो गई,

अब ताज बनाना है पर मुमताज मरती नहीं..!!

————————————————–

खुशबु ने फूल को ख़ास बनाया,

फूल ने माली को ख़ास बनाया,

चाहत ने मोहब्बत को ख़ास बनाया,

और कमबख्त मोहब्बत ने कितनो को देवदास बनाया..!!

————————————————–

Jokes Shayari

जुल्फों में फूलों को सजा के आयी,

चेहरे से दुपट्टा उठा के आयी,

किसी ने पूछा आज बड़ी खुबसूरत लग रही है,

हमने कहा शायद आज नहा के आयी..!!

————————————————–

हसीनों के चेहरे पर हर लम्हा हर वक्त हंसी होती है,

हसीनों के चेहरे पर हर लम्हा हर वक्त हंसी होती है,

कमबख्त हमारा दिल भी ऐसी ही हसीना पर आता है,

जो पहले ही किसी कमबख्त से फंसी होती है..!!

Leave a Comment